Hanuman Chalisa

COVID-19 : भारत में उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा कुल मामलों का 2.16 प्रतिशत

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (17:12 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में आ रही कमी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,25,449 है और यह आंकड़ा महामारी के कुल मामलों का केवल 2.16 प्रतिशत है।

इसने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में महामारी के केवल 18,139 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 20,539 मरीज घातक विषाणु को शिकस्त देकर ठीक हुए हैं जिससे उपचाराधीन मामलों के आंकड़ों में 2,634 की कमी आई है।

मंत्रालय ने कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अब तक कुल 1,00,37,398 लोग ठीक हो चुके हैं। इसने कहा कि ठीक होने के नए मामलों में से 79.96 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,639 लोग ठीक हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,350 तथा पश्चिम बंगाल में 1,295 लोग ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से 81.22 प्रतिशत मामले दस राज्यों से हैं।

केरल में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों का सामने आना जारी है और राज्य में एक दिन में 5,051 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,729 और छत्तीसगढ़ में 1,010 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में महामारी के चलते 234 लोगों की मौत हुई है।

मौत के इन मामलों में से 76.50 प्रतिशत मामले आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। इसने कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी में इस बीमारी से मौत का आंकड़ा 109 का है। 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं।

वहीं 17 अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं। दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी में मौत का आंकड़ा सर्वाधिक 569 का है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

कौन थे अली लारीजानी, सबसे प्रभावशाली नेता की मौत ईरान की राजनीति के लिए कितना बड़ा नुकसान?

मुख्‍यमंत्री धामी ने देखी फिल्म 'द केरला स्टोरी 2', बोले- UCC लागू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहास

LIVE: दिल्ली से इंदौर तक आग का कहर, 2 घटनाओं में 13 की मौत

यूपी की हवा होगी शुद्ध! विश्व बैंक और योगी सरकार के बीच 300 मिलियन डॉलर का बड़ा समझौता, जानें पूरा प्लान

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत: 60 फीसदी सीटों पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, परिवार को साथ बैठाना एयरलाइंस की जिम्मेदारी

अगला लेख