Hanuman Chalisa

COVID-19 : केंद्र ने किया राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का आग्रह

Webdunia
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (23:03 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने शनिवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोनावायरस (Coronavirus) टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने और 20 फरवरी से पहले कम से कम एक बार सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का आग्रह किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि टीकाकरण अभियान की शुरूआत होने के दिन 16 जनवरी को जिन लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई थी, उन्हें 13 फरवरी तक दूसरी खुराक मिल जाए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रत्‍येक टीकाकरण सत्र में टीकाकरण की औसत संख्या को बेहतर करने की काफी गुंजाइश मौजूद है। बयान में कहा गया है, राज्य स्वास्थ्य सचिवों को टीकाकरण की औसत संख्या में प्रतिदिन होने वाले उतार-चढ़ाव (लाभार्थियों की संख्या में) का विश्लेषण करने और उन्हें बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

बयान में कहा गया है, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि को-विन डिजिटल मंच पर पंजीकरण करा चुके लोंगों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्हें जिन स्वास्थ्य संस्थानों में संभव हो, वहां साथ-साथ टीकाकरण सत्र आयोजित करने को कहा गया है। हर राज्य/केंद्र शसित प्रदेश को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य विशेष रणनीति बनाने की सलाह दी गई है।

बयान में कहा गया है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को यह सलाह भी दी गई है कि वे राज्य, जिला और प्रखंड कार्य बल की नियमित बैठक सुनिश्चित करें, ताकि उभरती चुनौतियों का आकलन किया जा सके, जमीनी मुद्दों को समझा जा सके और उनका उपयुक्त स्तर पर फौरन समाधान किया जा सके।

मंत्रालय ने कहा, प्रत्‍येक राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश को सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 20 फरवरी से पहले टीके की कम से कम एक खुराक देने के लिए कार्यक्रम निर्धारित करना चाहिए। इसी तरह, अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों को छह मार्च से पहले टीके की कम से कम पहली खुराक देने के लिए कार्यक्रम तय किए जाएं तथा उसके बाद दूसरी खुराक के लिए कार्यक्रम तैयार किए जाएं। स्वास्थ्य सचिव ने यह भी कहा कि को-विन 2.0 प्रारूप जल्द ही जारी किया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

अगला लेख