Hanuman Chalisa

COVID-19 : देश के 33 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में Corona के 5 हजार से कम उपचाराधीन मामले

Webdunia
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (17:01 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब 1,41,511 रह गई है, जबकि 33 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के 5 हजार से कम उपचाराधीन मामले हैं।

मंत्रालय के अनुसार, दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली में कोविड-19 का एक भी उपचाराधीन मामला नहीं है। इसने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,067 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 13,087 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मामलों में से 71 प्रतिशत केरल और महाराष्ट्र से हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोनावायरस संक्रमण से मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। ये राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, पुडुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख हैं।

देश में अब तक 1,05,61,608 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। भारत में 10 फरवरी सुबह आठ बजे तक 66 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 66,11,561 लोगों को कोरोनावायरस रोधी टीका लगा है, जिनमें से 56,10,134 स्वास्थ्य कर्मी और 10,01,427 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी शामिल हैं। टीकाकरण के लिए अब तक कुल 1,34,746 सत्रों का आयोजन किया गया है।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमणमुक्त हुए लोगों में से 81.68 प्रतिशत लोग छह राज्यों से थे। इस अवधि में केरल में सबसे अधिक 6,475, महाराष्ट्र में 2,554 और कर्नाटक में 513 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से 83.31 प्रतिशत मामले छह राज्यों से ही थे। केरल में सबसे अधिक 5,214, महाराष्ट्र में 2,515 और तमिलनाडु में 469 नए मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में महामारी से 94 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 80.85 प्रतिशत लोग छह राज्यों से थे तथा महाराष्ट्र में 35, केरल में 19 और पंजाब में आठ लोगों की मौत हुई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

अगला लेख