Hanuman Chalisa

COVID-19 : कुछ राज्यों में तेजी से बढ़े Corona के नए मामले, देश में 24 घंटे में सामने आए 39726 मरीज

Webdunia
शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (20:07 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे देश के कुछ राज्यों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां देशभर में आए कुल नए मामलों के 80 फीसदी से अधिक मामले हैं। देशभर में 24 घंटे की अवधि में कुल 39,726 नए दैनिक मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या अब 2,71,282 हो गई है और यह अब तक आए संक्रमण के कुल मामलों का 2.82 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 18,918 की वृद्धि हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 25,833 दैनिक नए मामले आए जो देशभर में आए दैनिक मामलों का 65 प्रतिशत है। पंजाब में 2,369 नए मामले आए हैं, जबकि केरल में 1,899 नए मामले सामने आए हैं। देशभर में 24 घंटे की अवधि में कुल 39,726 नए दैनिक मामले सामने आए।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा सहित आठ राज्यों में दैनिक नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सभी, विशेष रूप से अधिक दैनिक नए मामलों वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सक्रिय रूप से इससे निपटने में लगा हुआ है।

केंद्र सरकार नियमित रूप से उनके साथ कोविड-19 की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा कर रही है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकार की ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ रणनीति के तहत जांच बढ़ाने और उसमें आरटी-पीसीआर जांच की संख्या (70 प्रतिशत से अधिक) बढ़ाने की सलाह दी गई है।

उन्हें नैदानिक ​​दिशानिर्देश के अनुसार गंभीर मरीजों के जल्दी उपचार के साथ-साथ संक्रमण के प्रति मामले (पहले 72 घंटों में) में न्यूनतम 20 व्यक्तियों के एक औसत करीबी संपर्कों का पता लगाने की भी सलाह दी गई है।

मंत्रालय ने कहा, चयनित जिलों में उन क्षेत्रों की निगरानी और कड़े नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करने की भी सलाह दी जाती है, जहां से अधिक मामले आ रहे हैं और उच्च मृत्यु दर वाले जिलों में नैदानिक ​​प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण की गति में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया है। इन राज्यों में संक्रमण के मामलों में हालिया इजाफे के मद्देनजर हाल ही में, केंद्र ने कोविड-19 नियंत्रण उपायों में सहायता के लिए महाराष्ट्र और पंजाब में उच्चस्तरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य टीमों को प्रतिनियुक्त किया था। केंद्र सरकार ने इससे पहले भी महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में उच्चस्तरीय टीमों को नियुक्त किया था।

इसके अलावा शुक्रवार सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 6,47,480 सत्रों में लगभग चार करोड़ (3,93,39,817) टीके लगाए गए हैं। टीकाकरण अभियान के 62वें दिन (18 मार्च) को टीके की 22,02,861 खुराक दी गई। भारत में अब तक कुल 1,10,83,679 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने कहा- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है

LIVE: ज्ञानेश कुमार को हटाने का महाभियोग प्रस्ताव संसद में खारिज

45 दिन का सीजफायर, ईरान की 10 शर्तें, क्या फैसला लेंगे Donald Trump

गोरखपुर प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह में बोले CM योगी: मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता जरूरी, खबरों में भिन्नता से जनता होती है भ्रमित

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा : योगी

अगला लेख