Hanuman Chalisa

COVID-19 : भारत में 1 दिन में Corona से रिकॉर्ड 300 से अधिक लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 28 मार्च 2021 (12:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 62,714 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल 1 दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,19,71,624 हो गए हैं जबकि 2021 में पहली बार एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 300 के पार चली गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों में लगातार 18वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 4,86,310 हो गई है जो कुल मामलों का 4.06 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 94.58 प्रतिशत हो गई है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 62,714 नए मामले आए जो 16 अक्टूबर, 2020 के बाद से सर्वाधिक मामले हैं, जबकि 312 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,61,552 हो गई है।

करीब तीन महीने में कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह सबसे अधिक संख्या है।इससे पहले 25 दिसंबर 2020 को एक दिन में 336 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 16 अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से अब तक 1,13,23,762 लोग उबर चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है।भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से पार चले गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी से संक्रमण के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ की संख्या पार कर गए थे।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 27 मार्च तक 24,09,50,842 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

शनिवार को 11,81,289 नमूनों की जांच की गई।जिन 312 लोगों की बीते 24 घंटों में मौत हुई है, उनमें से 166 की महाराष्ट्र, 45 की पंजाब, 14 की केरल, 13 की छत्तीसगढ़ और 10 लोगों की मौत दिल्ली में हुई।देश में अब तक 161552 लोग कोरोनावायरस से जान गंवा चुके हैं।

इसमें से अभी तक सबसे अधिक 54,073 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 12,659 की तमिलनाडु, 12,492 की कर्नाटक, 10,997 की दिल्ली, 10,322 की पश्चिम बंगाल, 8,783 की उत्तर प्रदेश और 7,203 की आंध्र प्रदेश और 6,621 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं।मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख