Hanuman Chalisa

देश के 5 राज्यों में Corona की खौफनाक स्थिति, केंद्र सरकार ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा

Webdunia
रविवार, 11 अप्रैल 2021 (18:27 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के कुल मामलों में 70.82 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज 5 राज्यों से हैं, जिनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल शामिल हैं। देश में महामारी की शुरूआत होने के बाद से पहली बार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,08,087 हो गई है और देश में संक्रमण के कुल मामलों का यह 8.29 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि चौबीस घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 61,456 की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों का 48.57 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में है।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा 10 राज्यों में कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। चौबीस घंटे की अवधि में सामने आए नए मामलों में 80.92 प्रतिशत इन राज्यों से हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं, जो 24 घंटे की अवधि में किसी एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। महाराष्ट्र में 55,411, छत्तीसगढ़ में 14,098, उप्र में 12,748 नए मामले सामने आए। देश के 16 राज्यों (महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और केरल) में प्रतिदिन के नए मामलों में वृद्धि का रुझान प्रदर्शित हुआ है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12 फरवरी को सबसे कम थी, जो 1,35,926 थी, जबकि इसकी सर्वाधिक संख्या 18 सितंबर 2020 को सर्वाधिक थी और यह 10,17,754 थी। भारत में 24 घंटे की अवधि में 90,584 मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक कुल 1,20,81,443 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि जारी है, 24 घंटे की अवधि में 939 और लोगों की मौत हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे में हुई कुल मौतों में 86.41 प्रतिशत 10 राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में अधिकतम 309 मरीजों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में 123 लोगों की मृत्यु हुई। वहीं 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई। इनमें नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव शामिल हैं।

इस बीच, देश में कोविड-19 टीके की अब तक दी गई कुल खुराक की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया कि सुबह सात बजे तक की अस्थाई रिपोर्ट के मुताबिक, टीके की कुल 10,15,95,147 खुराक दी जा चुकी हैं। देश में अब तक टीके की कुल खुराक में 60.27 प्रतिशत आठ राज्यों में दी गई है। पिछले 24 घंटे की अवधि में 35 लाख से अधिक खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के 85वें दिन 10 अप्रैल को 35,19,987 खुराक दी गई। इनमें 31,22,109 लाभार्थियों को पहली खुराक, जबकि 3,97,878 को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा, प्रतिदिन दी जाने वाली खुराक के मामले में विश्व में भारत पहले स्थान पर है, जो प्रतिदिन टीके की औसतन 38,34,574 खुराक दे रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

ceasefire : 'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

किसान रजिस्ट्री के लिए योगी सरकार की सख्त रणनीति, 100% लक्ष्य हासिल करने की तैयारी

'वनतारा' ने लांच की दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी, वन्यजीव संरक्षण पर आधारित होगा यह संस्थान

अगला लेख