Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना वैक्‍सीनेशन 155.92 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (23:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की 49 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के साथ देश में अब तक 155.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि आज दी गई खुराक के बारे में अंतिम आंकड़ों के संकलन के बाद देर रात तक प्रतिदिन के आंकड़े में वृद्धि होने की उम्मीद है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत के बाद से 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को टीके की कुल 52,25,52,771 प्रथम खुराक और 36,49,61,308 दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कुल टीकाकरण कवरेज 155.92 करोड़ (1,55,92,20,012) को शुक्रवार को पार कर गया। शुक्रवार को शाम सात बजे तक 49 लाख से अधिक (49,33,612) खुराक दी गई। अब तक कुल 90,37,77,508 पहली खुराक और 65,16,91,749 दूसरी खुराक दी गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, हिमंता का दावा- हैदराबाद भागा

गुजरात में ईंधन-खाद का पर्याप्त स्टॉक, सरकार की अपील, न करें पैनिक बाइंग

क्या होगा जब ईरान में रात में 3.30 बजेंगे? ट्रंप की डेडलाइन हो रही है खत्म

ट्रंप की धमकी के बाद इजराइल का अलर्ट, क्या ट्रेनों पर होगा बड़ा हमला?

प्रसिद्ध नाटककार भीम वकानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख