Hanuman Chalisa

देश में कोरोना टीकाकरण 157.20 करोड़ के पार, 70 करोड़ से ज्‍यादा लोगों की हुई जांच

Webdunia
सोमवार, 17 जनवरी 2022 (17:48 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देशभर में 39 लाख से अधिक कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके लगाएं गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 157.20 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में कुल 70 करोड़ 37 लाख 62 हजार 282 लोगों की जांच की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 39 लाख 46 हजार 348 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 157 करोड़ 20 लाख 41 हजार 825 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के दो लाख 58 हजार 089 नए मामले सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का 4.43 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 19.65 फीसदी हो गई है।

कोविड के नए रूप ओमिक्रॉन से 8209 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक लाख 51 हजार 740 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 52 लाख 37 हजार 461 लोग कोविड से उबर चुके हैं।

स्वस्थ होने की दर 94.27 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 13 हजार 444 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 70 करोड़ 37 लाख 62 हजार 282 लोगों की जांच की गई है।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, असम में 84, केरलम में 75 और पुडुचेरी में 87 प्रतिशत मतदान

CM योगी के नेतृत्व में UP ने पेश किया पारदर्शिता का रोल मॉडल, जेम पोर्टल से खरीद में बना शीर्ष राज्य

Chrome का नया लुक, अब ऊपर वाले टैब्स से पाएं छुटकारा, इस सीक्रेट सेटिंग से बदलें अपना ब्राउजिंग एक्सपीरियंस

Ceasefire : क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

अगला लेख