Hanuman Chalisa

Corona India Update : लगातार कम हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 8013 नए मामले

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (11:58 IST)
नई दिल्‍ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 10 हजार से कम यानी 8013 नए केस सामने आए हैं। वहीं 119 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। हालांकि कोरोना संक्रमण से 16765 लोग ठीक भी हुए।

खबरों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 10 हजार से कम यानी 8013 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इस तरह नए मामलों में 22 प्रतिशत की कमी आई है। देश में अब 1.02 लाख (1,02,601) सक्रिय मामले ही बचे हैं। जबकि मृत्‍यु दर 1.20 प्रतिशत हो गई है।देश में पिछले 24 घंटे में 4,90,321 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।

गौरतलब है कि देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,77,50,86,335 है। वहीं कोरोना से कुल हुई रिकवरी 4,23,07,686 है। जबकि देश में कोविड-19 से हुई अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 5,13,843 है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की फटकार के बाद अहमदाबाद में महामारी रोकने के लिए AMC का मास्टर प्लान: जानें पानी की शिकायतों के लिए क्या बदला?

LIVE: विपक्षी दलों का दिल्‍ली में आज महाजुटान, DMK-TMC पर सबकी नजरें

मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ी जंग, इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला, दागी बैलेस्टिक मिसाइलें

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

अगला लेख