Hanuman Chalisa

Corona India Update : देश में कोरोना के 16464 नए मामले, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 204 करोड़ के पार

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (11:04 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 16464 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,36,275 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 204.34 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 24 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,396 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 313 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 6.01 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,33,65,890 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 204.34 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद के नए मेयर बने हितेश बारोट, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के नामों का भी हुआ ऐलान

अगला लेख