Hanuman Chalisa

Corona Update : फिर डरा रहा कोरोना, दिल्‍ली में संक्रमण के 2419 नए मामले, 2 और मरीजों की मौत

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (00:35 IST)
नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। जुलाई में सामने आए कुल मामले मार्च और जून के मामलों की तुलना में ज्यादा हैं। शुक्रवार को 20551 मामले सामने आए और 70 लोगों की मौत हो गई।इस बीच अकेले दिल्‍ली में संक्रमण के 2419 नए मामले आए और 2 लोगों की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, शुक्रवार को देशभर में कोरोनावायरस के 20551 मामले सामने आए और 70 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कोविड-19 के 5.26 लाख मौतें और 4.41 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 1.35 लाख एक्टिव मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में भारत में कोविड-19 के 5.67 लाख मामले दर्ज किए गए थे और 1,241 मौतें हुई थी। जुलाई में हुई मौतों की संख्या मई और जून के दौरान सामूहिक रूप से हुई मौतों के लगभग बराबर थी। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीनेशन की कवरेज 205.59 करोड़ से अधिक हो गई है, जिसमें 10 करोड़ प्रिकॉशनरी डोज शामिल हैं।

इस बीच दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 2419 नए मामले सामने आए। पिछले 6 माह में संक्रमितों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 2 और लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 12.95 फीसदी हो गई है।

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सामने आए नए मामलों के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,64,793 हो गई जबकि मृतक संख्या 26,327 पर पहुंच गई।

राजस्थान में 431 नए मामले, 2 और मरीजों की मौत : राजस्थान में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमित 2 और मरीजों की मौत हो गई, वहीं 431 नए मामले सामने आए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को बारां और बीकानेर में कोरोनावायरस से संक्रमित एक-एक और मरीज की मौत हो गई। जिससे राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या 9,589 हो गई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 431 नए कोरोनावायरस संक्रमित मरीज पाये गए हैं। जिससे राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 12,96,062 हो गई है। वहीं वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2607 हो गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मिले 431 संक्रमित मरीजों में राजधानी जयपुर में 171, उदयपुर में 52, जोधपुर में 39, दौसा में 25, अलवर में 15 नए संक्रमित मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 153 मरीज संक्रमित मुक्त हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

Dharmendra Pradhan : CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

अगला लेख