Hanuman Chalisa

India Corona Update : देश में कोरोना के 9436 नए मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 86591 हुई

Webdunia
रविवार, 28 अगस्त 2022 (13:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 9436 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,08,132 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 86,591 रह गई है। वहीं संक्रमण से 30 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,754 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 30 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,754 पर पहुंच गई। इसके अलावा, कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में केरल ने 27 और गोवा ने 100 और नाम डाले हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 86,591 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 720 की कमी दर्ज की गई है। वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.62 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.93 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 4,37,93,787 कोविड-19 से उबर चुके हैं, जबकि संक्रमण से मौत की दर 1.19 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 211.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 30 लोगों की मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र के छह, दिल्ली के पांच, छत्तीसगढ़ के चार, पश्चिम बंगाल के तीन, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के दो-दो और गोवा, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और सिक्किम का एक-एक मरीज शामिल है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख