Hanuman Chalisa

पंजाब में Lock Down सफल नहीं होने पर लगाया कर्फ्यू, यह है राज्यों की स्थिति

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (13:40 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बंद (लॉकडाउन) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
 
1. पंजाब में कर्फ्यू के आदेश : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में लॉकडाउन सफल नहीं होने पर कर्फ्यू लगाया।
 
2. राजस्थान में सील हुईं सीमाएं : राजस्थान में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन घोषित हो चुका है। राजस्थान की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के अनुसार वहां पर आने-जाने वाले लोगों पर सख्ती बरती जा रही है।
 
3. ओडिशा में 40 प्रतिशत डाउन : ओडिशा में 40 प्रतिशत लॉकडाउन किया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के 40 फ़ीसदी हिस्से में लॉक डाउन करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य के 5 जिलों के 8 शहरों में पूरी तरह से बंदी लागू की गई है। यह लॉक डाउन 1 हफ्ते तक प्रभावी रहेगा।
 
4. हरियाणा में 7 जिलों में बंद : हरियाणा सरकार ने 31 मार्च तक 7 जिलों में लॉक डाउन किया गया। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकूला में लॉकडाउन लागू किए जाने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि इस बंदी से सभी आवश्यक एवं आपात सेवाओं को छूट दी गई है।
 
5. दिल्ली में लॉक डाउन का असर : दिल्ली में 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। राजधानी दिल्ली में लॉक डाउन के पहले ही दिन इसका व्यापक असर दिखाई दे रहा है। लॉक डाउन किए जाने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से रास्ता बंद है, जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।
 
6. महाराष्ट्र में लॉकडाउन : महाराष्ट्र में कोरोना की निरंतर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अब तक चार राज्यों तक सीमित लॉक डाउन को पूरे राज्य में बढ़ाने का निर्णय सरकार ने किया है। महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में लॉक डाउन करने की घोषणा करते हुए राज्य के सभी शहरों में धारा 144 लगाने का निर्णय किया है। पूरे राज्य में लॉक डाउन के दौरान रेलवे, निजी बसें एवं राज्य परिवहन की बसें पूरी तरह बंद रहेंगी।
 
7. मध्यप्रदेश के 35 से अधिक जिले लॉकडाउन : कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर मध्यप्रदेश में 35 से अधिक जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलों में लॉकडाउन की अवधि 72 घंटे से लेकर 3 अप्रैल तक है तथा अधिकांश जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है।
 
भोपाल, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, शिवपुरी, कटनी, भिंड, शहडोल, आलीराजपुर, देवास, नीमच, सिंगरौली, गुना, रतलाम, मंडला, मंदसौर, बालाघाट, सिवनी, उज्जैन, श्योपुर, झाबुआ, जबलपुर, टीकमगढ़, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन, राजगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, विदिशा, उमरिया, होशंगाबाद, अनूपपुर और अशोकनगर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इन सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई है।
 
8. बिहार में लॉकडाउन : बिहार में भी रविवार को कोरोना से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक

अगला लेख