Hanuman Chalisa

Covid 19 : भारत ने मॉरीशस और सेशेल्स को जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति की

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (07:27 IST)
पोर्ट लुई। भारत ने बुधवार को मॉरीशस और सेशेल्स को कोरोना वायरस महामारी से निटपने के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा सहित जीवनरक्षक दवाओं का उपहार दिया। 
 
पोर्ट लुई स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री लीलादेवी एल. डूकुन ने दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष कार्गो विमान से यहां बुधवार शाम पहुंची हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 5 लाख गोलियों की खेप प्राप्त की। 
ALSO READ: Bat Coronavirus पर ICMR का बयान, इंसानों में सीधा नहीं आया होगा वायरस
उसने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व मौजूदा कठिन स्थिति को देखते हुए भारत से इसके निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहने के बावजूद इसकी यह खेप मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए पहुंचाई गई।
 
बयान में कहा गया कि मॉरीशस उन कुछ देशों में से एक है जिसने कुछ देशों को प्रदान की गई विशेष छूट के तहत इस दवा की आपूर्ति प्राप्त की। यह हमारे दोनों देशों के बीच अद्वितीय संबंधों को प्रदर्शित करता है। 
 
उसने कहा कि यह खेप मॉरीशस के लिए भेजी गई 13 टन आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं का हिस्सा थी। यह आवश्यक दवाओं की पहली खेप है और आने वाले हफ्तों में एक दूसरी खेप आएगी।
 
भारत ने साथ ही कोविड-19 संकट के मद्देनजर सेशेल्स को 4 टन आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की पहली खेप भी भेंट की। 
 
सेशेल्स में भारत के उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ये दवाएं सेशेल्स सरकार से अनुरोध के आधार पर खरीदी गई थीं। यह खेप एयर इंडिया के विशेष चार्टर बोइंग 787 की उड़ान से सेशेल्स में लाई गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख