Hanuman Chalisa

सेना अलर्ट, ईरानी नागरिकों को इस तरह कोरोना करियर बनने से रोका

Webdunia
बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (12:00 IST)
जैसलमेर।  राजस्थान के जैसलमेर में सेना की सजगता के चलते ईरानी नागरिकों से कोरोना वायरस का फैलाव नहीं हो पाया। दरअसल इन नागरिकों में कई ऐसे पोजिटिव मिले हैं, जिनमें शुरुआत में किसी तरह के कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। सेना ने उन्हें उनके घर न भेजकर सावधानीवश प्रोटोकोल के अनुसार उनकी क्वांरंटाइन अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी।     

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि वैश्विक महामारी के शुरू होने के बाद 1036 भारतीय नागरिकों को ईरान से 5 दलों में भारत लाया गया। इनमें से 3 दलों को जैसलमेर और दो दलों को जोधपुर सैन्य क्षेत्रों में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया।

क्वारंटाइन की अवधि समाप्ति होने पर 28 मार्च को इन लोगों का पहली बार सैम्पल एम्स जोधपुर भेजा गया। इनमें 236 लोगों के प्रथम दल में से 15 लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इनमें शुरुआत में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं था। इन लोगों को एम्स जोधपुर में स्थानांतरित कर दिया गया। दूसरे ही दिन 53 विद्यार्थियों के दूसरे दल की जांच हुई और सभी का परिणाम निगिटिव आया, इन लोगों को जल्द से जल्द उनके घर पहुंचाने का प्रयास जारी है। तीसरे दल के 195 लोगों में से अब तक सिर्फ 2 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि जोधपुर में सेना ने अपनी ओर से पहल करके शुरू के दिनों में ही जांच करवाने के कारण 552 लोगों में से 19 पॉजिटिव लोगों की पहचान हो गई है, जिन्हें एम्स तथा एम डी एम जोधपुर में भर्ती करवा दिया गया है और बाकी लोगों को सैन्य सुविधा में क्वारंटाइन किया गया। सेना के परिश्रमी और व्यवस्थित प्रक्रिया के पालन करने से जांच में पॉजिटिव पाए गए लोग, जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे, उन्हें देश के विभिन्न भागों में वाहक बनने से रोक दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख