suvichar

देश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़कर हुए 20471, अब तक 652 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (00:19 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 652 हो गई और संक्रमण के मामले 20,471 पर पहुंच गए।
 
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत के 49 और संक्रमण के 1486 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोविड-19 के 15,859 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, 3,959 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया।

मंत्रालय का दावा है कि अब तक संक्रमित हुए मरीजों में 19 प्रतिशत से अधिक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं।
 
पिछले 24 घंटों में कुल 49 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 19 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 18 की गुजरात में, चार की मध्यप्रदेश में, तीन की पश्चिम बंगाल में, दो की आंध्रप्रदेश में तथा तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

संक्रमण के कारण देश में कुल 652 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 95 लोगों की मौत गुजरात में, 80 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 24 की मौत आंध्रप्रदेश में, 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और उत्तर प्रदेश में 21 लोगों की मौत हुई है।
 
तमिलनाडु में 18, कर्नाटक में 17, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 15, जम्मू-कश्मीर में पांच, केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन, बिहार में दो, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 5,221 मामले महाराष्ट्र में, 2,272 मामले गुजरात में, 2,156 मामले दिल्ली में, 1,801 मामले राजस्थान में, 1,596 मामले तमिलनाडु में और 1,592 मामले मध्यप्रदेश में हैं। 
 
उत्तर प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1,412 हो गई है, जबकि तेलंगाना में 945, आंध्रप्रदेश में 813, केरल में 427, कर्नाटक में 425, पश्चिम बंगाल में 423, जम्मू-कश्मीर में 380, हरियाणा में 254, पंजाब में 251, बिहार में 126, ओडिशा में 82, उत्तराखंड में 46, झारखंड में 45, हिमाचल प्रदेश में 39, छत्तीसगढ़ में 36, असम में 35, चंडीगढ़ में 27, लद्दाख 18, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 17, मेघालय में 12 और गोवा और पुड्डुचेरी में सात-सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो तथा मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

7 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान-अमेरिका युद्ध का 8वां दिन, ट्रंप का बड़ा दावा, भारत में LPG सिलेंडर महंगा

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

अगला लेख