shiv chalisa

इंदौर में हर रविवार Corona Lockdown, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद...

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (15:14 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 21 मार्च से हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार को लॉकडाउन के संबंध में विस्तृत आदेश जारी किया। जानिए क्या है इसकी खास बातें...
 
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में हर शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस अवधि में औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों, कर्मियों और गतिविधियों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। कच्चे माल और तैयार उत्पाद का परिवहन भी प्रतिबंध से मुक्त रहेगा।
 
चिकित्सा सुविधा हेतु, बीमार व्यक्तियों के परिवहन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट से आने जाने वाले यात्री, प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को परीक्षा स्थल पर आने जाने की छूट रहेगी। लॉकडाउन के दौरान में इंदौर में सिटी बसें बंद रहेगी। 
 
लॉकडाउन की अवधि में अस्पताल और दवाइयों की दुकानें खुली रहेगी। दूध की सप्लाई सुबह 10 बजे तक ही हो सकेगी। शहर की सभी सब्जी मंडियां और अनाज मंडियां बंद रहेगी।
 
PSC की परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र शहर से बाहर से आएंगे। ये छात्र एडमिशन कार्ड दिखाकर पालकों के साथ खुद के वाहन से अथवा सार्वजनिक वाहन से शहर में आ सकेंगे।
 
रविवार को समस्त बगीचे, क्लब आदि सुबह से ही बंद रहेंगे। शहर की सारी दुकानें भी रविवार को लॉकडाउन की वजह से बंद रहेगी। शहर में अनावश्यक रूप से आम लोगों द्वारा आवाजाही नहीं की जा सकेगी। शहर के सभी पेट्रोल पंप इस अवधि में बंद रहेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन

AI Summit में Youth Congress का टॉपलेस प्रोस्टेट, CM योगी बोले- देश की छवि खराब करने की कोशि‍श

Tata Punch.ev फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च; ₹6.49 लाख (BaaS) से शुरू होगी कीमत, जानें रेंज और फीचर्स

AI Summit में यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन, भाजपा ने बताया राष्‍ट्रीय शर्म

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निर्णायक छलांग की ओर

अगला लेख