Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, इंदौर में कोरोना संदिग्ध की मौत, शहर में 10 Corona मरीज

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (11:44 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 10 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गुरुवार सुबह MRTB अस्पताल में एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। मृत युवक उज्जैन के ऋषि नगर का रहने वाला है। मध्यप्रदेश में कोरोना के 20 मामले सामने आए हैं।
 
यह मरीज़ उज्जैन के सिविल अस्पताल से रेफेर होकर MRTB अस्पताल में 25 मार्च को भर्ती हुआ था तब मरीज़ ने कोई ट्रेवल और कांटेक्ट हिस्ट्री होना नहीं बताया था। मरीज़ सांस लेने में परेशानी, बुखार, खांसी, के लक्षण के साथ भर्ती हुआ था। मरीज़ को अन्य बीमारी नहीं थी।
 
मरीज का कोरोना के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट अभी नही मिल पाई है। मरीज को एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाई से उपचार किया गया और स्थिति गंभीर होने पर उसको वेंटीलेट्री चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया था। मरीज का निधन 26 मार्च को तड़के 1.25 बजे हुआ। 
 
उल्लेखनीय है कि इंदौर में अलग-अलग अस्पतालों में 5 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की बुधवार देर रात पुष्टि हुई। इसके बाद इस संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पर पहुंच गई। इंदौर और उज्जैन में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद दोनों शहरों में बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

Asteroid 1997 NC1 : पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, क्या होगी रफ्तार, जानें कितना सुरक्षित?

अब दवा असली है या नकली, एक स्कैन में चलेगा पता; वैक्सीन, एंटीबायोटिक और कैंसर की दवाओं पर QR Code अनिवार्य

अगला लेख