Hanuman Chalisa

indore में Coronavirus की भयानक रफ्तार, 2047 नए पॉजिटिव मिले, 1 की मौत, 9 ओमिक्रॉन से संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (22:35 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 2047 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राहत की बात यह कि मरीज जल्द रिकवर भी हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में इंदौर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर डॉ. बीएस सैत्या द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 11515 सेंपल्स की जांच की गई। इनमें 2047 पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को कोरोना से एक मौत भी हुई। 
शहर में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज की संख्या 9 तक पहुंच चुकी है। 603 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में 13368 कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 
 
संक्रमितों की बढ़ रही संख्या के बीच डराने वाली बात है कोरोना लेकर लोग अभी भी लापरवाह ही दिखाई दे रहे हैं। लोगों के मुंह पर न मास्क दिखाई दे रहे हैं न बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई दे रही है। 
 
फरवरी में चरम पर महामारी : इंदौर में कोरोनावायरस से संक्रमण के दैनिक आधार पर आने वाले मामलों का पिछला रिकॉर्ड टूटने के बाद राज्य सरकार की सलाहकार समिति के एक सदस्य ने अनुमान जताया कि जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले हफ्ते के आस-पास जिले में महामारी की तीसरी लहर चरम पर पहुंच सकती है। 
10 हजार पर भी नहीं लगेंगी पाबंदियां : जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हॉस्पिटल एडमिशन काफी कम है। अगर हॉस्पिटल एडमिशन बढ़ते हैं तो फिर पाबंदियां लगाने का सोचा जाएगा,  नहीं तो ऐसी स्थिति में अगर 10 हजार मरीज भी रोज आते हैं तब भी शहर में कोई और पाबंदी नहीं लगेंगी।

उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना संक्रमण की दर जरूर बढ़ रही है लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं। ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में हैं। इससे पहले कलेक्टर मनीष सिंह ने संकेत दिए थे कि 1 से 13 फरवरी तक कोरोना का पीक हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 की मौत

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

चॉकलेट केबिन चलाने वाली महिला बनीं वडोदरा की नई मेयर! गीता बेन मकवाना की प्रेरणादायक कहानी जीत लेगी आपका दिल

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

यूपी में जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

अगला लेख