Hanuman Chalisa

Lockdown में इंदौर नगर निगम की अनूठी पहल, कचरा गाड़ी लेगी राशन का ऑर्डर भी

Webdunia
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (20:11 IST)
इंदौर। इंदौर में टोटल लॉकडाउन के कारण खाने पीने की चीजों की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि सभी दुकानें बंद हैं। इस समस्या को हल करने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की जा रही है, जिसमें नगर निगम की कचरा गाड़ी अब राशन के ऑर्डर भी लेगी, ताकि कोरोना वायरस के कारण लोग घरों पर ही रहें।
 
संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी से संबंधित बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में  नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के संयुक्त संचालक द्विवेदी उपस्थित थे। 
 
त्रिपाठी ने बताया कि, लोग घर में ही रहें एवं बाहर किसी भी दुकान पर भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए प्रशासन होम डिलीवरी की सेवा शुरू कर रहा है। इसके तहत ऑर्डर देने पर सामान संबंधित के घर पहुंचाया जाएगा। शुरुआत में ज्यादा मांग होने के कारण 1 से 2 दिन का समय लग सकता है, जबकि बाद में कुछ घंटों में ही सामान घर पहुंच पहुंचाया जा सकेगा।
 
संभागायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया में नगर निगम की डोर टू डोर जाने वाली कचरा गाड़ी के द्वारा ऑर्डर लिया जाएगा। लोग ऑर्डर देकर आवश्यकतानुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे। लॉकडाउन तथा कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अति आवश्यक है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एवं लोग घर में रहें यह सुनिश्चित करना आवश्यक है लेकिन लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी प्रशासन का कर्तव्य है।  
 
त्रिपाठी के अनुसार आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, दाल, चावल, तेल, दूध, शक्कर आदि उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि विपरीत परिस्थितियों में कम आवश्यकताओं में जीवन यापन कर, करोना संकट की लड़ाई में वे प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि, राशन की आपूर्ति के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि होलसेल विक्रेताओं के स्टॉक में कोई कमी ना हो। आलू प्याज भी किराने के सामान के साथ ही खरीदे जा सकेंगे तथा हरी सब्जियों की सप्लाई अभी नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त सामान क्रय करने की अपर लिमिट भी तय की जाएगी़ जिससे कि लोग ओवरस्टॉकिंग ना करें।
गरीब लोगों के लिए राशन की व्यवस्था : इंदौर में लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को खाने-पीने की समस्या ना हो इसके लिए जिलाला प्रशासन और नगर निगम द्वारा व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम द्वारा सभी जरूरतमंदो को आवश्यक राशन सामग्री (आटा, दाल, चांवल, तेल, नमक, मसाले, आलू एवं प्याज) के पैकेट बनाकर वितरित किए जा रहे हैं।
 
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था, संगठन, व्यापारी या उद्योगपति इसमें अपना सहयोग देना चाहे तो वे उपरोक्त में से कोई भी सामग्री दें सकते हैं। इसके लिए नगर निगम के इन अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है सुमित अस्थाना 7440443349, अभिषेक 7440441754। आपकी सूचना मिलने पर नगर निगम द्वारा सामग्री उठाने की व्यवस्था की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजपुर : पिक-अप और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 18 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

ईरानी संपत्तियों से खाड़ी देशों को मुआवजा देने पर विचार कर रहा अमेरिका, तनाव के बीच बढ़ी हलचल

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

अगला लेख