Hanuman Chalisa

इंदौर में बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट एरिया, लगेगा 7 दिन का Lockdown

Webdunia
शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (11:38 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए प्रशासन ने उन क्षेत्रों में 7 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है, जहां से कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है।
 
माइक्रो कंटेनमेंट एरिया में 7 दिनों तक कोई आवाजाही नहीं होगी। यहां हर गली, मोहल्ले में सर्वे कर संक्रमितों की पहचान की जाएगी। टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही यहां सेनेटाइजेशन पर भी जोर रहेगा।
 
सुदामानगर, विश्वकर्मानगर, राजेंद्र नगर, उषानगर, गुमाश्ता नगर, खातीवाला टैंक, महालक्ष्मी नगर, विजय नगर, सुखलिया आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रशासन ने कोरोना संक्रमित क्षेत्रों की पहचान कर माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित कने की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी है।  
 
उल्लेखनीय है कि इंदौर में पिछले 24 घंटे में 912 नए मामले दर्ज किए गए। पहली बार शहर में 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमण की दर 15.01 प्रतिशत है।     

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग

अगला लेख