Hanuman Chalisa

COVID-19 : वंदे भारत मिशन के तहत UAE में फंसे 91 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (12:14 IST)
इंदौर। कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लंबे समय से फंसे 91 भारतीय नागरिक एयर इंडिया की दुबई-इंदौर उड़ान से सोमवार तड़के स्वदेश लौटे।
ALSO READ: इंदौर जिले में Corona के 419 नए मामले, 15550 रोगी स्वस्थ
अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष उड़ान केंद्र सरकार के 'वंदे भारत' अभियान के तहत परिचालित की गई।  इसके तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है।
ALSO READ: Corona Virus से नहीं घबराएं, जानें Expert Advice
कोविड-19 की रोकथाम के लिए इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दुबई से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक सोमवार तड़के 4 बजकर 15 मिनट पर स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
 
उन्होंने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर इस विमान से 91 यात्री उतरे। इनमें शहर के 27 व्यक्ति शामिल हैं, जबकि 64 लोग अन्य स्थानों से ताल्लुक रखते हैं।
 
मालाकार ने बताया कि इनमें से 84 यात्री अपने साथ दुबई से जांच रिपोर्ट लेकर आए थे कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के दल ने 7 अन्य लोगों का स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जिसमें वे भी इस महामारी की जद से मुक्त पाए गए।
 
उन्होंने बताया कि दुबई-इंदौर उड़ान से स्वदेश लौटे सभी यात्रियों को सावधानी के तौर पर अगले 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख