Hanuman Chalisa

बार-बार चेतावनी के बाद भी सही से मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों को उड़ानों से उतारा जाएगा

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (23:42 IST)
मुंबई। विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान यात्रियों के लिए कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी कंपनियों से शनिवार को कहा कि वे बार-बार चेतावनी के बाद भी सही से मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को उड़ानों से उतार दें।

नियामक ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को अनियंत्रित मानने का भी निर्देश दिया है। नियामक ने यह दिशानिर्देश ऐसे समय जारी किया है, जब देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले पुन: बढ़ने लगे हैं।

इससे कुछ दिनों पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने विमानों में यात्रियों के सही से मास्क नहीं पहनने पर कड़ा रुख अख्तियार किया था। अदालत ने सभी विमानन कंपनियों और डीजीसीए को दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा था।

डीजीसीए ने शनिवार को जारी एक परिपत्र में हवाईअड्डा परिचालकों से भी कहा कि वे यात्रियों के द्वारा सही से मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन किया जाना सुनिचित करें। डीजीसीए ने कहा, ऐसा संज्ञान में आया है कि हवाई यात्रा करने वाले कई यात्री कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का सही से पालन नहीं कर रहे हैं। इसमें सही से मास्क नहीं पहनना भी शामिल है।

डीजीसीए ने कहा, यदि कोई यात्री बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी सही से मास्क नहीं पहनता है, तो उसे उड़ान से उतार दिया जाना चाहिए। विमान के उड़ान भरने के बाद यदि कोई यात्री मास्क सही से नहीं पहनता है या सामाजिक दूरी का पालन नहीं करता है, तो उसे अनियंत्रित यात्री माना जाना चाहिए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख