Hanuman Chalisa

DGCA ने दी जानकारी, नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 31 मई तक निलंबित रहेंगी

Webdunia
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (15:44 IST)
नई दिल्ली। देश से चलने वाली नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब 31 मई तक निलंबित रहेंगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोरोनावायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए येउड़ानें निलंबित हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि हालांकि इस दौरान अलग-अलग मामलों को देखते हुए सक्षम प्राधिकरण द्वारा चुनींदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।

ALSO READ: कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से यात्री उड़ानों पर लगाई रोक
कोरोनावायरस महामारी के कारण 23 मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली अनुसूचित उड़ानें निलंबित हैं। लेकिन मई के बाद से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा जुलाई से चुनींदा देशों के बीच द्विपक्षीय 'एयर बब्बल' व्यवस्था के तहत कुछ उड़ानें चल रही है।

 
भारत ने केन्या, भूटान और फ्रांस सहित 27 देशों के साथ एयर बब्बल समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच उनके एयरलाइनों द्वारा विशेष उड़ानों का संचालन किया जा सकता है। डीजीसीए सर्कुलर में कहा गया है कि इस निलंबन से अंतरराष्ट्रीय माल वहन परिचालन और उसके द्वारा मंजूरी प्राप्त उड़ानों पर प्रभाव नहीं होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख