Hanuman Chalisa

पालघर की घटना को सांप्रदायिक रूप देना शर्मनाक : कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (20:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से दोषियों को जल्द कटघरे में खड़ा करने का अनुरोध किया और घटना को राजनीतिक तथा सांप्रदायिक रूप नहीं देने का आग्रह किया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है और दोषियों को शीघ्र दंडित किया जाना चाहिए।

राज्य की गठबंधन सरकार ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की सीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए है। इस मामले में गिरफ्तार सभी लोग पालघर जिले के हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला कहीं से भी हिन्दू मुस्लिम या सांप्रदायिक नहीं है, लेकिन अवसरवादी राजनीतिक दल इसे सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस घटना को राजनीतिक या सांप्रदायिक रूप नहीं देने का आग्रह किया है।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

IPL 2026 Final: अहमदाबाद में क्रिकेट प्रेमियों के लिए दौड़ेगी AMTS-BRTS की अतिरिक्त बसें, देखें पूरा रूट प्लानिंग

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

अगला लेख