Corona महामारी के कारण जापान का निर्यात, आयात मई में घटा

Webdunia
बुधवार, 17 जून 2020 (13:22 IST)
टोक्यो। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण वैश्विक व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते मई में जापान का निर्यात 28 प्रतिशत और आयात 26 प्रतिशत घट गया। जापान के वित्त मंत्रालय के बुधवार को जारी अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक मई लगातार दूसरा महीना रहा है जब जापान को व्यापार घाटा हुआ है।

जापान की आमतौर पर इसके लिए आलोचना होती रही है कि वह बड़ा व्यापार अधिशेष रखता है और जिन देशों को उसके उत्पाद भारी मात्रा में निर्यात होते हैं उन देशों से वह अधिक आयात नहीं करता है।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल में भी आयात और निर्यात दोनों में गिरावट रही। जापान की आर्थिक वृद्धि उसके व्यापार और पर्यटन पर निर्भर करती है। इसके साथ ही उसका घरेलू लघु एवं मध्यम उपभोक्ता केन्द्रित कारोबार भी उसकी अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। सभी पर कोविड-19 के चलते बुरा प्रभाव पड़ा है।

जापान से अमेरिका को होने वाला निर्यात 50 प्रतिशत से अधिक घटा है वहीं ऑस्ट्रेलिया को होने वाले निर्यात में 59 प्रतिशत तक कमी आई है। अमेरिका से आयात में वहीं 28 प्रतिशत जबकि ऑस्ट्रेलियम से होने वाले आयात में 29 प्रतिशत गिरावट आई है।

चीन के साथ होने वाले व्यापार में हालांकि सुधार दिखा है और यह पिछले साल के स्तर तक पहुंच गया है। चीन के साथ जापान के निर्यात और आयात दोनों ही 12 प्रतिशत नीचे रहे हैं।

दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था जापान पहले ही मंदी के दौर से गुजर रही है। उसकी अर्थव्यवस्था में लगातार दो तिमाही में गिरावट दर्ज की गई। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में गिरावट दर्ज करने के बाद चालू जून में समाप्त होने वाली तिमाही में भी गिरावट का अनुमान है।
जापान की सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अर्थव्यवस्था में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा राहत पैकेज जारी किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख