Hanuman Chalisa

COVID-19 : भारत को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटीलेटर मुहैया कराएगा जापान

Webdunia
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (19:06 IST)
टोक्यो। जापान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह भारत को 300 ऑक्सीजन सांद्रक (Oxygen concentrator) और इतने ही वेंटीलेटर उपलब्ध कराएगा। साथ ही उसने कहा कि वह कोरोनावायरस  (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के रोकने के प्रयासों में अपने मित्र और साझेदार के साथ खड़ा है।

जापान के विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि भारत सरकार के अनुरोध पर जापान ने भारत में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि से निपटने के लिए वहां 300 ऑक्सीजन सांद्रक और 300 वेंटीलेटर भेजने का फैसला किया है।
ALSO READ: Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
बयान में कहा गया है, जापान इस अतिरिक्त आपात सहायता के जरिए कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपने मित्र और साझेदार भारत के साथ खड़ा है। जापान कोविड-19 स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेजी से और सहायता मुहैया कराता रहेगा।

भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के तहत पिछले कुछ दिनों में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक नए मामले आ रहे हैं और अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन तथा बिस्तरों की कमी हो गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

अगला लेख