Hanuman Chalisa

जसलीन भल्‍ला… वो ‘आवाज’ जिसे आज पूरा देश ‘कोरोना कॉलर ट्यून’ में सुन रहा

नवीन रांगियाल
कोरोना वायरस या कोव‍िड 19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। पर याद रहे हमें ब‍ीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं

आजकल क‍िसी को भी फोन लगाओ तो सबसे पहले यही सुनाई आता है। ले‍क‍िन क्‍या आपको पता है फोन लगने से पहले आने वाली यह आवाज क‍िसकी है। कौन है यह मह‍िला जो क‍िसी भी फोन के कनैक्‍ट होने से पहले आपको साबून से हाथ धोने, सैनेटाइजर का इस्‍तेमाल करने और मुं‍ह पर मास्‍क लगाने की सलाह देती है।

देश के लगभभ हर फोन में इस मह‍िला की आवाज गूंजती है उसके बाद ही आपकी बात उस शख्‍स से होती है ज‍िसे आपने कॉल क‍िया है।

आइए जानते है कौन है वो महि‍ला ज‍िसकी आवाज आज पूरा देश सुन रहा है और उसकी सलाह मान रहा है।
जसलीन भल्‍ला जी हां यही नाम है इस आवाज का जो हर कान में गूंज रही है। कोरोना से बचने की सलाह देते हुए।

फोन पर क्‍या सलाह देती है जसलीन भल्‍ला

कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव ना करें। उनकी देखभाल करें और इस बीमारी से बचने के लिए जो हमारी ढाल हैं, जैसे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि उनको सम्मान दें। उन्हें पूरा सहयोग दें। इन योद्धाओं की करो देखभाल तो देश जीतेगा कोरोना से हर हाल। अधिक जानकारी के लिए स्टेट हेल्प लाइन नंबर या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी'

कौन हैं जसलीन भल्ला? 
जसलीन ने अपने करियर की शुरूआत एक खेल पत्रकार के तौर पर की थी। बाद में जसलीन ने एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट बन गई। उन्होंने हॉर्लिक्स, स्लाइस मैंगो ड्रिंक और डोकोमो के विज्ञापनों में भी अपना वॉयस ओवर दिया है। सबसे द‍िलचस्‍प है क‍ि जब उनकी आवाज को इस मैसेज के रूप में रिकार्ड किया गया था, तब उन्हें पता नहीं था कि उनकी आवाज देश के हर मोबाइल उपयोगकर्ता के कॉलर ट्यून में सुनाई देगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसलीन कहती हैं कि इस बात की जानकारी उन्हें भी नहीं थी कि उनकी आवाज को एक दिन पूरा देश सुनेगा। जसलीन भल्ला ने कहा,

'एक दिन अचानक मुझे इस मैसेज को रिकॉर्ड करने को बोला गया। मैंने रिकॉर्ड कर दिया लेकिन मुझे इसके इस्तेमाल के बारे में कुछ पता नहीं था। फिर आचानक एक दिन मेरे दोस्त, रिश्तेदारों के फोन आने लगे, उन्होंने बताया क‍ि अरे जसलीन पूरे देश में तुम्‍हारी आवाज सुनाई आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख