Hanuman Chalisa

केजरीवाल ने 3 महीने के अंदर सबको वैक्सीन लगाने की योजना बनाई

Webdunia
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (12:25 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर गुरुवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 3 महीने के भीतर 18 साल से अधिक उम्र की पूरी आबादी को वैक्सीन लग दी जाएगी। नई मिलेगी। दिल्ली में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। सामुदायिक केंद्रों और स्कूलों के अंदर भी वैक्सीनेशन केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को इसका ऑर्डर दे दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि जताई है कि मई की शुरुआत से वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी।

ALSO READ: देश में 15.21 करोड़ को लगे कोरोना वैक्सीन, इन राज्यों में 1 मई से 18 प्लस के वैक्सीनेशन मुश्किल
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली की 18 साल की उम्र से ऊपर की पूरी आबादी का वैक्सीनेशन करने की योजना बनाई गई। वहीं दिल्ली में रहने वाले 18 साल से अधिक उम्र के निवासियों के लिए वैक्सीन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केजरीवाल सरकार की ओर से 3 लाख वैक्सीन खरीदने का आदेश किया जा चुका है जबकि 50 लाख वैक्सीन का आदेश शुक्रवार देर रात तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद शेष वैक्सीन का ऑर्डर भी 1-2 दिन में संबंधित कंपनी को दे दिया जाएगा।

ALSO READ: भारत बायोटेक ने भी Covaxin के दाम घटाए, 600 की जगह 400 रुपए में मिलेगी वैक्सीन
 
दूसरी तरफ बैठक में पूरी दिल्ली में बहुत सारे वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में विचार किया गया कि दिल्ली की आरडब्ल्यूए के साथ मिल कर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने के लिए बातचीत की जाएगी। सामुदायिक केंद्रों और स्कूलों के अंदर वैक्सीन केंद्र बनाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगाई जा सके। बैठक में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन सेंटर खोलने की योजना भी बनाई गई है।

 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। आगामी 3 महीनों में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की योजना तैयार की गई। दिल्ली में हम बड़े पैमाने पर टीकाकरण केंद्र स्थापित करेंगे। वैक्सीन लगवाने के पात्र लोग आगे आकर पंजीयन करवाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख