Hanuman Chalisa

Coronavirus Update : केरल में 8655, आंध्र प्रदेश में कोरोना के 528 नए मामले

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (22:31 IST)
तिरुवनंतपुरम/ अमरावती। केरल में बृहस्पतिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 8655 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 64,49,026 हो गई। राज्य में बीते कुछ दिन संक्रमण के मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई थी, लेकिन अब दैनिक मामलों की संख्या गिरकर 10 हजार से कम हो गई है।

वहीं आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के 528 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या गिरकर 10 हजार से कम हो गई है। केरल में मंगलवार को संक्रमण के 11,776 और बुधवार को 12,223 मामले सामने आए थे।

केरल में बृहस्पतिवार को संक्रमण से 319 रोगियों की मौत भी हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल तादाद 63,338 हो गई है। बुधवार से 22,707 लोगों के कोरोनावायरस संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 62,85,477 हो गई है। जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 99,424 है।

वहीं, आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बृहस्पतिवार को 35 दिन बाद गिरकर 10 हजार से कम हो गई है। जबकि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की तादाद 9,470 है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में सुबह 9 बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 528 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 1,864 लोग संक्रमण से उबरे, जबकि दो और रोगियों की मौत हुई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 23,15,030 हो गई, जबकि ठीक हो चुके लोगों की तादाद 22,90,853 हो गई है। अब तक कुल 14,707 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख