Hanuman Chalisa

कोरोना से जंग, किम जोंग ने पुतिन को लिखा पत्र

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (12:40 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को द्वितीय विश्व युद्ध में गठबंधन सेना की जीत की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए उन्हें पत्र भेजा और कोरोना वायरस से लड़ने में रूस की सफलता की कामना की है।

प्योंगयांग की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ की शनिवार को आई इस खबर से एक दिन पहले उसने बताया था कि किम ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को नियंत्रण में लाने में सफलता के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक निजी संदेश भेजा है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अपने पड़ोसियों खासतौर से चीन तक कूटनीतिक पहुंच बनाने का अभियान तेज कर सकता है क्योंकि उसे आर्थिक मदद की आवश्यकता है।

केसीएनए ने कहा कि किम ने रूस के राष्ट्रपति और उसके लोगों को भेजे शुभकामना संदेश में कहा कि वे युद्ध में जीत की परम्परा को आगे ले जाते हुए शक्तिशाली रूस के निर्माण और कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की कोशिशों में सफल हों। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

अगला लेख