Hanuman Chalisa

Lockdown में क्रिकेटर कोहली ने की इंस्टाग्राम पर की जमकर कमाई

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (15:14 IST)
लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के जरिये कमाई करने वाले दुनिया भर के खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र क्रिकेटर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली इस सूची में छठे स्थान पर काबिज हैं।
 
‘अटेन’ ने 12 मार्च और 14 मई के दौरान ये आंकड़े जुटाये हैं जब कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के खेल पूरी तरह से ठप्प थे।
 
सूची के अनुसार कोहली ने अपनी प्रायोजित पोस्ट के जरिये कुल 379,294 पौंड की कमाई की जो प्रत्येक पोस्ट 126,431 पौंड रही।
 
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी कमाई लगभग 18 लाख पौंड रही जबकि अर्जेंटीना और एफसी बार्सिलोना स्टार लियोनल मेस्सी (12 लाख पौंड) तथा पीएसजी के नेमार (11 लाख पौंड) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
 
बॉस्केटबाल के महान खिलाड़ी शाक्विले ओनील (583,628 पौंड) और इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम (405,359 पौंड) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
 
स्वीडन के फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच (184,413 पौंड), एनबीए के पूर्व स्टार ड्वेन वेड (143,146 पौंड), ब्राजीली फुटबॉलर दानी एल्व्स (133,694 पौंड) और मुक्केबाज एंथोनी जोशुआ (121,500 पौंड) शीर्ष 10 में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

अम्बेडकरनगर की 899 ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, पेट्रोल-डीजल बचाने का ऐतिहासिक संकल्प

Ayushman yojana में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 200 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

अगला लेख