Hanuman Chalisa

लैंब्डा का वेरिएंट कोरोना के डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक

Webdunia
बुधवार, 7 जुलाई 2021 (09:19 IST)
कुआलालंपुर। डेल्टा वेरिएंट के बाद अब कोरोनावायरस संक्रमण के लैंब्डा वेरिएंट के ज्यादा खतरनाक होने का दावा किया जा रहा है। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताते हुए कहा है कि यह डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। मंत्रालय ने दावा किया है कि पिछले चार हफ्तों में 30 से अधिक देशों में लैंब्डा वेरिएंट के मामलों का पता चला है। मलेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट किया, 'लैंब्डा स्ट्रेन पेरू में सबसे पहले पाया गया। यह दुनिया में सबसे अधिक मृत्यु दर वाला देश है।'

ALSO READ: ICMR स्टडी, कोविशील्ड की दो डोज लेने के बाद 16% लोगों में डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ नहीं मिली कोई एंटीबॉडी
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलियाई समाचार पोर्टल न्यूज.कॉम.एयू की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ब्रिटेन में भी लैंब्डा वेरिएंट का पता चला है। द स्टार ने बताया कि रिसर्चर्स इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यह वेरिएंट 'डेल्टा की तुलना में अधिक संक्रामक' हो सकता है। यूरो न्यूज ने पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएएचओ) के हवाले से बताया कि पेरू में मई और जून के दौरान रिपोर्ट किए गए कोरोनावायरस केस के कुल सैंपल्स में से 82 फीसदी में लैंब्डा पाया गया।
 
एक अन्य दक्षिण अमेरिकी देश चिली में मई और जून के 31 प्रतिशत से अधिक नमूनों में लैंब्डा स्ट्रेन ही पाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहले ही लैंब्डा को दक्षिण अमेरिका में वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में महिला सशक्तिकरण अब नारा नहीं, जमीनी हकीकत है : बेबी रानी मौर्य

अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, सोने के सिक्के पर छपेगी ट्रंप की तस्‍वीर, फैसले पर क्‍या बोले डेमोक्रेट्स?

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, सीधी कलेक्टर और गुना एसपी हटाए, जानें पूरा मामला

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

अगला लेख