Festival Posters

Corona Lockdown : पीएम मोदी की अपील पर दीप जलाएं, सड़क पर ना आएं

Webdunia
रविवार, 5 अप्रैल 2020 (09:35 IST)
नई‍ दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने भी कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ दी है। देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। दुकानें, दफ्तर बंद हैं और लोग घरों में कैद। पीएम मोदी ने आज रात 9 बजे घरों की लाइट बंद कर दीपक या मोमबत्ती जलाने की अपील की है। हालांकि सभी को अनुशासित ढंग से अपने घरों पर रहकर यह काम करना है। किसी भी स्थिति में सड़क पर नहीं आना है।

इससे पहले मोदी ने 22 मार्च को शाम 5 बजे 5 मिनट के लिए कोरोना संकट में एकजुटता के लिए थाली बजाने का आह्वान किया था। उस समय कई अति उत्साही लोग सड़क पर आ गए थे। कई शहरों में लोग सड़क पर उतरकर जश्न मनाते दिखाई दिए थे।

इससे सबक लेकर इंदौर समेत देश के कई जिलों में प्रशासन ने लोगों से घरों में रहकर ही दीप, मोमबत्तियां जलाने का आग्रह किया है। सड़क पर उतरने वालों पर शिकंजा कसने की भी तैयारी की गई है।  

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि 5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए घर की सभी लाइटें बंद करके, दरवाजे या बालकनी पर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएं। हमें मिलकर कोरोना संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। हमारी एकता की ताकत के प्रकाश का परिचय कराना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

कोच्चि से 180 नौसैनिक और श्रीलंका से 84 शव लेकर उड़ी ईरानी 'मिस्टीरियस फ्लाइट', सीक्रेट रूट से अमेरिका-इजराइल को दिया चकमा!

शौक पड़ा भारी! शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान, क्‍या है पूरा माजरा

रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में 7000 ठिकानों पर हमला, 100 से ज्यादा जहाज तबाह, डोनाल्ड ट्रंप ने किया मिलिट्री ऑपरेशन का खुलासा

नीतीश कुमार बने सांसद, बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर NDA का कब्जा

राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए नए नियम जारी, भक्तों के लिए बदले प्रवेश के दिशा-निर्देश

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

MP में हर विधानसभा में होंगे कृषि सम्मेलन, किसानों के लिए CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा प्लान

अगला लेख