Hanuman Chalisa

मृत मां को जगाने की कोशिश करते रहा मासूम, वायरल वीडियो पर क्या बोला रेलवे...

Webdunia
गुरुवार, 28 मई 2020 (07:30 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को लेकर बुधवार को अपना बचाव किया जिसमें एक बच्चा अपनी मृत मां को जगाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। महिला अपने बच्चे के साथ गुजरात से ट्रेन में सवार हुई थी लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में घर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
 
इस मामले में रेलवे ने बयान जारी कर कहा कि 35 वर्षीय महिला की मौत दिल की बीमारियों के कारण हुई वहीं आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने इस दावे को 'झूठा' बताया।
 
बुधवार को सामने आया यह वीडियो कई राज्यों में व्याप्त प्रवासी मजदूरों के संकट की हृदय-विदारक तस्वीर पेश करने वाला बन गया। वीडियो में एक छोटा बच्चा प्लेटफॉर्म पर रखे अपनी मां के शव पर से कंबल हटाकर उसे जगाने की कोशिश करता दिख रहा है।
 
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पहले से ही श्रमिक विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए आलोचना झेल रहे रेलवे की मुश्किलें और बढ़ गईं।
 
 रेलवे ने कहा कि सूरत से पूर्णिया जा रही ट्रेन सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर मानसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची, जहां कुछ लोग महिला के शव को ट्रेन से उतारते दिखे। बाद में महिला की पहचान उरेश खातून के रूप में हुई।
 
रेलवे ने कहा कि महिला के एक रिश्तेदार ने रेलवे पुलिस को जो बयान दिया है, उसके अनुसार वह कटिहार की निवासी थी। वह दिल की बीमारियों से पीड़ित थी और 22 मार्च को उसकी सर्जरी हुई थी।
 
रेलवे के अनुसार महिला के रिश्तेदार के लिखित बयान के अनुसार उसे 24 मई को छुट्टी दी गई थी, जिसके बाद उसने अपना सफर शुरू किया।
 
हालांकि, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा और रेलवे के प्रवक्ता पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
 
सिंह ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'महिला के पुत्र ने थाने में अपने बयान में कहा है कि जब ट्रेन बेगूसराय के निकट पहुंची तो उन्होंने उसे जगाना शुरू किया और जब वह नहीं जगी तो वे मानसी में उतरे।
 
रेल मंत्री पीयूष गोयल जी क्या आपने रेलवे के प्रवक्ता को झूठ बोलने को कहा है? अगर नहीं कहा तो मृत महिला के परिवार के सदस्य का बयान सुनिये कि 'महिला बीमार नहीं थी, ट्रेन में बीमार हुई, कोई मदद नहीं मिली। ट्रेनों की देरी के कारण भूख प्यास से 7 लोगों की जान गई। दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करो।'

उन्होंने पीयूष गोयल को देश के इतिहास का सबसे असंवेदनशील और नाकाम रेल मंत्री बताया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख