Hanuman Chalisa

दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, मेट्रो ट्रेन भी बंद

Webdunia
रविवार, 9 मई 2021 (12:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया जाएगा और इस दौरान मेट्रो ट्रेन की सेवाएं भी बंद रहेंगी।

ALSO READ: Corona से जंग, बड़े काम का है यह नंबर, Whats App पर मिलेगी अस्पतालों में बेड्‍स की जानकारी
केजरीवाल ने कहा कि हालांकि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में कमी आई है लेकिन महामारी की मौजूदा लहर में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब तक हासिल की गई कामयाबी को खत्म कर देगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के कारण 20 अप्रैल को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। हालांकि मामलों में गिरावट आई है और संक्रमण दर छह अप्रैल को सबसे अधिक 35 प्रतिशत थी और अब करीब 23 प्रतिशत पर आ गई है।

लॉकडाउन सोमवार को सुबह पांच बजे खत्म होना था लेकिन अब उसे 17 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

ALSO READ: COVID-19 India Update : 5वीं बार कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख पार, पहली बार एक दिन में 3.86 लाख मरीज रिकवर
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार हुआ है। टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है लेकिन अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख