Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, दिल्ली में और 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (13:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 के मामलों में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 1,600 और लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए तथा संक्रमण दर गिरकर 2.5 फीसदी रह गई।

केजरीवाल ने कहा कि मैंने कई लोगों से सलाह-मशविरा किया और आम राय एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थी। इसलिए दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि लॉकडाउन 31 मई की सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ाया जाएगा।



सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से दिल्‍ली में ऑक्‍सीजन और आईसीयू बेड्स का संकट खड़ा हो गया था, लेकिन हमने केंद्र सरकार की मदद से इस पर काबू पा लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की आवश्यकता इसलिए है कि इतने संघर्ष के बाद जो कामयाबी हासिल की है वह गंवा न दी जाए। उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए टीका निर्माताओं से बात कर रहे हैं कि दिल्ली में टीके उपलब्ध हों और उनकी सरकार इसके लिए कितना भी पैसा खर्च करने के लिए तैयार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

अगला लेख