suvichar

तमिलनाडु में 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (14:36 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडॉउन को एक सप्ताह और सात से 14 जून तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। तमिलनाडु के कई जिलों में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं लेकिन कई क्षेत्रों में स्थिति अभी भी गंभीर है। राज्य में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण 10 मई को लॉकडाउन लगाया गया था जिसके बाद से इसे हर हफ्ते बढ़ाया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बयान जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और लोगों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए जिले-वार स्थिति की समीक्षा के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ इस पर चर्चा के आधार पर लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
 
तमिलनाडु के चेन्नई, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में कोरोना के मामले कम हुए हैं इसलिए इन क्षेत्रों में लॉकडाउन में अधिक ढील दी गई है। राज्य के 11 जिलों (कोयंबटूर, नीलगिरि, तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, करुर, नमक्कल, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरई) में कोरोना के अधिक मामलों को देखते हुए लॉकडाउन में कम छूट दी गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj Accident: CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे का ऐलान

UP News: 31 जिलों की महिलाओं ने किया 5000 करोड़ का दूध कारोबार, योगी सरकार में 10 लाख लीटर रोजाना संग्रहण का रिकॉर्ड

पाटन जिले में धारा 163, झीलिया हमला मामले के बाद प्रशासन का सख्त फैसला

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

आप देशसेवा कीजिए, सरकार आपके परिवार की सुरक्षा करेगी, सैनिकों से बोले CM योगी

अगला लेख