Hanuman Chalisa

इंदौर में Lockdown, मप्र के 35 से ज्यादा जिलों में बंद

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (14:21 IST)
इंदौर/ भोपाल। कोरोना वायरस (Corona Virus) के मद्देनजर इंदौर समेत मध्यप्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में बंद (Lockdown) का ऐलान कर दिया गया है।
 
कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने शहरवासियों से घरों के भीतर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी लॉकडाउन 25 मार्च तक है, जरूरी होने पर इसे 31 मार्च तक बढ़ाया जा सकता है। दूसरी ओर नगर निगम का वाहनों से भी शहर में घोषणा करवाई जा रही है कि लोग अपनी-अपनी दुकानें और व्यवसाय बंद कर घरों में ही रहें। हालांकि आधिकारिक तौर पर शहर में धारा 144 लागू की गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो चुके हैं। 

स्वघोषित लॉकडाउन : सोमवार को जिला प्रशासन ने फैसला लेते हुए 25 तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि 25 मार्च तक इंदौर में पहले ही स्वघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति थी। यहां सभी व्यापारिक संगठनों ने अपने बाजार बुधवार तक बंद करने की घोषणा कर दी है, साथ ही यह ऐलान भी कर दिया है कि इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इसे बढ़ाकर 31 मार्च तक कर देंगे। बाजारों के साथ रेस्त्रां एसोसिएशन ने सभी रेस्त्रां, बार, पब और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र ने सभी उद्योगों (जरूरी उत्पादन वाले छोड़कर) को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि 72 घंटे से लेकर तीन अप्रैल तक है तथा अधिकांश जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है।
 
राजधानी भोपाल, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, शिवपुरी, कटनी, भिंड, शहडोल, अलीराजपुर, देवास, नीमच, सिंगरौली, गुना, रतलाम, मंडला, मंदसौर, बालाघाट, सिवनी, उज्जैन, श्योपुर, झाबुआ, जबलपुर, टीकमगढ़, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन, राजगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, विदिशा, उमरिया, होशंगाबाद, अनूपपुर और अशोक नगर में लॉकडाउन घोषित किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इन सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। इस बीच, प्रदेश के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री तरुण भनोट ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित 6 मरीजों की हालत स्थिर है।
 
उन्होंने कहा कि जबलपुर में पांच कोरोना पीड़ित मरीज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 4000 से अधिक लोगों के संपर्क में आए हैं। इन सभी लोगों को प्रोटोकॉल के अनुसार अलगाव में रहने की सलाह दी गई है। भनोत ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए इस वक्त जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। 
प्रदेश में कोरोना से पीड़ित 6 लोगों में से पांच जबलपुर के हैं जबकि एक भोपाल का है। कलेक्टर भोपाल तरुण पिथोड़े ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित व्यक्तियों की पहचान उजागर न करें क्योंकि इससे उन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा।
 
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश से अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 75 लोगों के नमूने जांच के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। इनमें से 6 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 48 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक आई है तथा 21 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU में भर्ती दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, रिश्तों और प्यार की पेश की मिसाल

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

अगला लेख