Hanuman Chalisa

कर्नाटक : 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, CM येदियुरप्पा ने किया ऐलान

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (18:07 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में 7 जून को समाप्त होने वाले लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को 500 करोड़ रुपए के दूसरे राहत पैकेज की घोषणा की। राहत उन वर्गों के लिए है, जो पिछले 1250 करोड़ रुपए के पैकेज में छूट गए थे।

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ाकर 14 जून तक करने की घोषणा की। येदियुरप्पा ने कहा, कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमने पहले 24 मई से 7 जून तक कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की थी। हालांकि संक्रमण कम हो गया है, लेकिन बीमारी का प्रसार अभी भी जारी है।

उन्होंने कहा, विशेषज्ञों की सिफारिश के बाद प्रतिबंधों को 14 जून की सुबह तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। प्रतिबंध 27 अप्रैल से प्रभावी हैं लेकिन 10 मई से मुख्यमंत्री ने 24 मई की सुबह तक बंद की घोषणा की थी।हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर सात जून तक कर दिया गया था।
ALSO READ: Coronavirus 3rd Wave: क्या बच्चों को कोरोना से बचा सकता है फ्लू का टीका?
500 करोड़ रुपए के दूसरे कोविड राहत पैकेज में शिक्षकों, 'आशा' और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मछुआरों, फिल्म उद्योग के कर्मियों, मंदिर के पुजारियों, मस्जिदों में मुअज्जिन और पावरलूम कर्मियों को सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत पैकेज से 62.50 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा। येदियुरप्पा के अनुसार, डेयरी व्यवसाय में लगे लोगों की आजीविका को बनाए रखने के लिए दूध खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं, जो मांग में कमी आने से प्रभावित हुए हैं।
ALSO READ: Coronavirus : खत्म होगी वैक्सीन की किल्लत, देश को मिलेंगे 10 करोड़ डोज
गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों को 5000-5000 रुपए मिलेंगे, जिस पर राज्य के खजाने से 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अगला लेख