Hanuman Chalisa

Corona virus : वुहान में लॉकडाउन में ढील, लोगों को घरों में रहने की हिदायत

Webdunia
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (17:08 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी का केन्द्र रहे वुहान शहर में 9 सप्ताह से जारी लॉकडाउन में ढील देने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को घरों में ही रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी, ताकि फिर से संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश नहीं बचे।

गौरतलब है कि वुहान में कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ ऐसे मरीज मिले, जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिए थे। ऐसे में वायरस के फैलने का खतरा अब भी बरकरार है।

चीन ने वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कमतर होने की 25 मार्च को घोषणा की थी और इसे उच्च स्तर से मध्यम स्तर वाला कर दिया था तथा तीन महीने के लॉकडाउन के बाद पहली बार शहर के भीतर बस सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के ऐसे 1,075 मरीज मिले हैं, जिनमें इसके लक्षण दिखाई नहीं दिए थे। फिलहाल, उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

हालांकि हूबे प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में गुरुवार को स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार चीन में कोरोना वायरस का केन्द्र रहे वुहान के अधिकारियों ने शुक्रवार को शहर के निवासियों को घरों में रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी, ताकि संक्रमण फिर से फैलने की गुंजाइश नहीं बचे।

शिन्हुआ के मुताबिक वुहान की स्थानीय सरकार ने एक नोटिस जारी कर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को अपने-अपने निवासियों की आवाजाही पर रोक बरकरार रखने के लिए लिए कहा है, ताकि उनके शरीर के तापमान की जांच सुनिश्चित की जा सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे मास्क पहन रहे हैं।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि सतर्कता बरतने में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए 23 जनवरी से बंद वुहान में आठ अप्रैल से यात्रा पाबंदियां खत्म होने की उम्मीद है।

शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं आंशिक रूप से शुरू कर दी गई हैं, सड़कों पर पहले के मुकाबले कहीं अधिक राहगीर और वाहन दिखाई दे रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

कांग्रेस की PAC की बैठक में दिग्विजय के खिलाफ नेताओं ने खोला मोर्चा, पटवारी के बयान से मतभेद पर उठे सवाल

राजस्थान के भीलवाड़ा में चोर नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आए और दुकान से 40 मोबाइल चुराकर ले गए

SC On Ethanol Blending Policy : SC में BPCL एथेनॉल विवाद पर सुनवाई, केंद्र ने कहा- 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य नहीं बदलेगा

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोली- श्रेय लिया तो जिम्मेदारी भी लें

अगला लेख