मध्यप्रदेश में बनेगा प्रवासी मजदूर कमीशन, मजदूरी के लिए बाहर जाने से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन

विकास सिंह
रविवार, 31 मई 2020 (22:20 IST)
भोपाल। कोरोना काल के संकट के समय मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने प्रवासी मजदूरों को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में रोजगार के लिए जाने वाले मजदूरों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके साथ प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए प्रदेश में प्रवासी मजदूर कमीशन बनाया जाएगा।

प्रदेश के नाम अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी मजदूरों को लेकर कई बड़े एलान किए। मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट के चलते प्रवासी मजदूरों की तकलीफ पर चिंता जताते हुए कहा कि अब प्रदेश से बाहर जाने वाले प्रवासी मजदूरों को बाहर जाने से पहले कलेक्टर के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिससे जहां भी वह जाए वहां उनका ध्यान रखा जा सके।

इसके साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रवासी मजदूर कमीशन बनाने का एलान किया। जिससे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिल सके। इसके साथ बाहर से लौटे ऐसे प्रवासी मजदूर जो हुनरमंद (स्किल) वाले है उनका रोजगार सेतु एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर उनको स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने की कोशिश की जाएगी।
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। कोरोना संकट के बाद  प्रदेश के 6 लाख प्रवासी मजदूरों को उनको गांव और घर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इसके साथ प्रदेश किसी अन्य राज्य के प्रवासी मजदूरों को पैदल नहीं चलने दिया गया है। उनको भोजन –पानी के साथ ऐसे मजदूरों को उनके राज्य की सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।  

कोरोना संकट काल में प्रदेश लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए लिए श्रमसिद्धि अभियान प्रारंभ किया है। जिसके तहत अब तक 5 लाख 40 हजार से अधिक जॉब कार्ड बने है और आज 23 लाख से अधिक लोगों को मनरेगा में रोजगार मिला है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख