Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्य प्रदेश में Corona संक्रमण के 930 नए मामले, 23 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (02:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 930 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 46385 तक पहुंच गई।राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 23 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1128 हो गई है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर एवं होशंगाबाद में दो-दो और धार, देवास, रीवा, छतरपुर, दमोह, दतिया, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा एवं शहडोल में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में संक्रमण से अब तक सबसे अधिक 344 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 243, उज्जैन में 76, सागर में 40, जबलपुर में 53, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20, ग्वालियर में 24 एवं खरगोन में 23 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 245 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि जबलपुर में 93, भोपाल में 92, खरगोन में 36 एवं दतिया में 29 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 46,385 संक्रमितों में से अब तक 35,025 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 10,232 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को 987 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,660 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

बेल्जियम की 10 मंजिला इमारत में भीषण आग, 200 लोगों से भरी थी बिल्डिंग, कई लोगों की दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश में दिग्विजय–जीतू पटवारी विवाद में अरुण यादव की एंट्री, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग, कांग्रेस महासचिव ने लगाया पुत्र मोह का आरोप

अयोध्या कांड में जीजा-साले निकले महाचोर, दान चोरी में अब होगी ED और IT की एंट्री

सीएम डॉ. मोहन यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी

अगला लेख