Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में 1 दिन में Corona के 1064 नए मामले, 17 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (23:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1064 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 56864 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1282 हो गई है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल, दमोह व जबलपुर में दो-दो, और ग्वालियर, मुरैना, सागर, विदिशा, छतरपुर, होशंगाबाद, सतना एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 371 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 266, उज्जैन में 78, सागर में 47, जबलपुर में 69, ग्वालियर में 37, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 25 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 187 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 129, ग्वालियर में 102, जबलपुर में 117, शिवपुरी में 44, खरगोन में 33 एवं सागर में 35 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 56864 संक्रमितों में से अब तक 43246 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 12336 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 936 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4677 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख