Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्य प्रदेश में Corona के 1252 नए मामले, 17 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (00:37 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1252 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 59433 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1323 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से इन्दौर में चार, जबलपुर एवं भोपाल में तीन-तीन, ग्वालियर में दो और बैतूल, होशंगाबाद, शहडोल, कटनी एवं नरसिंहपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 379 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 270, उज्जैन में 79, सागर में 49, जबलपुर में 74, ग्वालियर में 42, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।
ALSO READ: बिल्लियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा Coronavirus के खिलाफ भी कारगर
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 198 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 131, ग्वालियर में 118 एवं जबलपुर में 124 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 59,433 संक्रमित लोगों में से अब तक 45,396 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 12,714 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार 943 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,885 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, दिल्ली में सुरक्षा सख्त

पटना में भारी बवाल: खान सर को गिरफ्तार करने रातभर में 5 बार पहुंची पुलिस, कोचिंग के बाहर छात्रों ने घेरा रास्ता!

अभिजीत दीपके की एंट्री से दिल्ली में हलचल: जंतर-मंतर मार्च से पहले 2000 पुलिसकर्मी तैनात

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

अगला लेख