Hanuman Chalisa

COVID-19 in MP : मध्य प्रदेश में Corona से 37 और मरीजों की मौत, 2347 नए मामले आए सामने

Webdunia
रविवार, 13 सितम्बर 2020 (01:00 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 1 दिन में सर्वाधिक 2,347 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 85,966 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 37 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,728 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर में सात, नीमच में चार, तथा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, विदिशा, रीवा, बैतूल व रायसेन में दो-दो और शिवपुरी, रतलाम, धार, सीहोर, झाबुआ, रतलाम, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, हरदा एवं उमरिया में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 451 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 321, उज्जैन में 83, सागर में 69, जबलपुर में 108, ग्वालियर में 81, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 26, रतलाम 29 एवं खरगोन में 33 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 341 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 264, ग्वालियर में 207, जबलपुर में 165, नरसिंहपुर 159 एवं खरगोन में 93 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 85,966 संक्रमितों में से अब तक 64,398 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 19,840 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 1,462 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,788 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

अगला लेख