Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में Coronavirus संक्रमण के 1700 नए मामले, 11 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 21 नवंबर 2020 (22:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1700 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 1,91,246 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,149 हो गई है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से इंदौर में 3, रतलाम में 2 और भोपाल, सागर, मुरैना, खंडवा, सिवनी एवं गुना में 1-1 मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 729 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 504, उज्जैन में 99, सागर में 132, जबलपुर में 216 एवं ग्वालियर में 172 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 492 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 313, ग्वालियर में 112 और जबलपुर में 74 नए मामले आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,91,246 संक्रमितों में से अब तक 1,76,905 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 11,192 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 899 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: खान सर को पटना सिविल कोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर रोक

ट्रंप को बड़ा झटका: कोर्ट ने H-1B वीजा पर लगी 1 लाख डॉलर की फीस को किया रद्द, भारतीयों को मिली बड़ी राहत!

केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला : उज्ज्वला योजना के तहत अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर

पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता ईंधन आ गया! WagonR और Splendor वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

Top News 9 June : उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, H-1B वीजा पर ट्रंप को झटका और 16 राज्यों में मानसून की दस्तक

अगला लेख