Hanuman Chalisa

MP ने 1 दिन में सर्वाधिक वैक्सीनेशन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 23 लाख टीके लगाए गए

विकास सिंह
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (23:28 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीनेशन महाअभियान-2 में बुधवार को रिकॉर्ड 23 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 23 लाख वैक्सीन लगाकर मध्य प्रदेश ने एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीनेशन का अपना ही पुराना रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया‌ है। 21 जून को चलाए गए टीकाकरण महाअभियान-1 में प्रदेश में 18 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाए गए थे।

प्रति घंटे बढ़ती रही वैक्सीनेशन संख्या : टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन सुबह से ही प्रति घंटे वैक्सीनेशन की रिपोर्ट बढ़ती रही। सुबह 10 बजे तक 92 हजार 232, 11 बजे तक 2 लाख 58 हजार 803, दोपहर 12 बजे तक 4 लाख 62 हजार 828, 1 बजे 6 लाख 97 हजार 606, 2 बजे 9 लाख 42 हजार 490, 3 बजे 11 लाख 93 हजार 240, अपरान्ह 4 बजे 14 लाख 62 हजार 747, शाम 5 बजे तक 17 लाख 40 हजार 250, शाम 6 बजे 19 लाख 95 हजार 263, शाम 7 बजे 21 लाख 34 हजार 8, रात्रि 8 बजे तक 22 लाख 26 हजार 297 और रात्रि 9 बजे तक 22 लाख 98 हजार 528 लोगों ने वैक्सीन लगवा ली।

मुख्यमंत्री ने की तारीफ : वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन की सफलता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन के यह आंकड़े साबित कर रहे हैं कि प्रदेश की जनता कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने को तैयार हो गई है और पहले दिन ही वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य से अधिक 23 लाख लोगों ने वैक्सीन लगाकर देश में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजधानी के जवाहर चौक स्थित जैन मंदिर में बनाए गए केन्द्र में टीकाकरण महाअभियान-2 का शुभारंभ किया और लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।

गुरुवार को दूसरे डोज पर फोकस : टीकाकरण महाअभियान-2 के दूसरे दिन 26 अगस्त को विशेष रूप से वैक्सीन की दूसरी डोज पर फोकस किया गया है। अभी तक जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और उनकी दूसरी डोज ड्यू है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी

नोएडा हादसा : घेराबंदी के बावजूद गड्ढे में उतरने से हुआ हादसा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

UP में योगी सरकार का बड़ा धमाका, GeM पोर्टल से बचाए ₹9,700 करोड़, महिला उद्यमियों की भी चमकी किस्मत

जख्मी खामनेई मोजतबा की अमेरिका-ईरान सीजफायर में क्या रही भूमिका, कैसे पर्दे के पीछे चली हाईलेवल कूटनीति, पढ़िए पूरी कहानी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

अगला लेख