Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में सामने आए Corona के 19 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हुई

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (22:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए। इनमें से सबसे अधिक मामले इंदौर में मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 150 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेशभर में कोरोना सैंपल की 56,786 जांच में 19 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से इंदौर में 7 और भोपाल में 5 मामले पाए गए हैं, वहीं जबलपुर में 3, उज्जैन में 2 तथा होशंगाबाद एवं सिंगरौली में एक-एक नए मरीज मिले हैं।

आज पॉजीटिविटी दर 0.03 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं 9 रोगी कोरोना संक्रमण को मात देकर आज घर गए। बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में 7,93,303 कोरोना संक्रमण के मरीज मिले, इनमें से 7,82628 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर घर पहुंच गए है। वहीं इस महामारी से 10,529 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख