Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में 1263 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 53 हजार के पार

Webdunia
सोमवार, 24 अगस्त 2020 (00:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण के 1263 नए मामले सामने आने के बाद इनकी कुल संख्या 53129 हो गई है। इसके साथ ही 23 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1229 जा पहुंची है।
 
राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को 991 व्यक्ति कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौट गए और अब तक कुल 40390 व्यक्ति ऐसा कर चुके हैं। एक्टिव केस यानी उपचाररत लोगों की संख्या 11510 है।
 
बुलेटिन के अनुसार कुल 22770 सैंपल की जांच में 1263 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इस तरह संक्रमण दर 5.5 प्रतिशत रही। सबसे अधिक संक्रमित व्यक्ति इंदौर जिले में 194 मिले और इनकी संख्या बढ़कर 11161 हो गयी। आज मृत्यु के 4 नए मामले दर्ज होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 360 हो गई। इंदौर में अब तक 7656 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 3145 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।
 
इसके अलावा भोपाल में 161 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9284 हो गया है। कुल 262 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से तीन की मौत आज ही दर्ज की गई। भोपाल में अब तक 7545 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और शेष 1477 का इलाज चल रहा है।
 
ग्वालियर जिले में 118 नए संक्रमित मिले हैं और कुल संक्रमितों का आकड़ा 4117 तक पहुंच गया है। जिले में कुल 34 मौत हो चुकी हैं जिनमें से तीन व्यक्तियों ने आज दम तोड़ा। अभी तक 3127 व्यक्तियों के स्वस्थ होने के बाद उपचाररत मरीजों की संख्या 956 है।
 
जबलपुर जिले में भी 118 नए प्रकरण दर्ज होने के बाद कुल रोगियों की संख्या 3096 हो गई है। कुल 66 लोगों की मौत हुई है और 2290 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। शेष 740 व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है।
इसके अलावा अशोकनगर और सिंगरौली जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। सभी का उपचार कराया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 15 दिन तक ईरान पर नहीं होगा हमला, हार्मुज जलडमरूमध्य खुला

Hormuz पर संकट बरकरार, UN में बहरीन का प्रस्ताव गिरा, रूस-चीन का वीटो

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

अगला लेख